नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करना इसका सबसे अच्छा उदाहरणः उदयनिधि स्टालिन
Tamil Nadu News: तमिलमाडू सीएम के बेटे उदयनिधि के दिए सनातन धर्म पर बयान का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच उदयनिधि का एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें भारत के राष्ट्रपति को लेकर दिया है। दरअसल मीडिया से बातचीत करते हुए उदयनिधि ने कहा कि नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया गया, यह इसका सबसे अच्छा मौजूदा उदाहरण है।
राष्ट्रपति को लेकर उदयनिधि ने दिया बड़ा बयान
दरअसल जब मीडिया ने उनसे पूछा कि क्या वह सामाजिक भेदभाव का एक मौजूदा उदाहरण दे सकते हैं, सीएम स्टालिन के बेटे ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू को नई संसद के उद्घाटन के लिए आमंत्रित नहीं किया जाना वर्तमान सनातन भेदभाव का एक उदाहरण है। बता दें उदयनिधि के समानत धर्म पर दिए बयान पर पूर्व न्यायाधीश समेत 262 सम्मान प्राप्त लोगों ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर मामले में दखल देने का अनुरोध भी किया है।
सनानत धर्म विवाद पहुंची SC
वहीं इस पत्र में उन्होंने 'सनातन धर्म' को नष्ट करने की बात कही है। पत्र लिखने वालों में दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एस.एन. ढींगरा भी शामिल हैं। पत्र में लिखा किस्टालिन ने न केवल विवादित भरा बयान दिया है। बल्कि उन्होंने अपनी गलतियों के लिए माफी मांगने से मना कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि मैं यही बात दोबारा दोहराऊंगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply