हरियाणा कांग्रेस में दरार! अब दिल्ली में सुनवाई करेगा हाईकमान
Haryana News: हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले है। वहीं कांग्रेस में आपसी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही। राज्य में कांग्रेस दो गुटों में बटी हुई है। एक तरफ हुड्डा का गुट है, तो वहीं दूसरी तरफ कुमारी शैलजा, किरण चौधरी और सुरजेवाला का गुट है। दोनों ही गुटों में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी हुई है।
पिछले कई सालों से हरियाणा में कांग्रेस अपना संगठन खड़ा नहीं कर पाई है। जिसकी वजह है कांग्रेस का दो भागों में बंट जाना। हाल ही में राज्य में एक बार फिर कांग्रेस ने अपना संगठन खड़ा करने की कोशिश की। प्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया ने सभी जिलों के प्रभारी को नियक्ति कर दिया था। लेकिन सभी प्रभारियों का जिलों में जमकर विरोध हो रहा है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गो-बैक के नारे साथ जमकर मारपीट भी की। दोनों ही गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस कार्यकर्ता परेशान
इस सभी घटनाओं के देखते हुए यह पूरा मामला अब दिल्ली हाईकमान के पास पहुंच गया है। इसी बीच कुमारी शैलजा ने कहा कि ''हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता थोड़े परेशान हैं। इसलिए हम यहां (पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के समक्ष) उनके विचार रखने आए हैं। हरियाणा के जिलों में नियुक्त किए गए प्रभारियों से कांग्रेसी परेशान हैं। अगर कोई गुटबाजी को बढ़ावा देता है तो यह लोगों के बीच (पार्टी की) नकारात्मक छवि दर्शाता है।
‘हमारा कांग्रेस के साथ पीढ़ी दर पीढी का रिश्ता है’
इसके साथ ही रणदीप सुरजेवाल ने कांग्रेस हाईकमान के आगे अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हमारा कांग्रेस परिवार से पीढ़ी दर पीढ़ी का रिश्ता है। हमने कांग्रेस में कई उतार चढ़ाव देखे हैं। जब पार्टी की अच्छी स्थिति नहीं थी। पार्टी के कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर चले गए थे। लेकिन हमने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा बनाए रखी। इसलिए हम कार्यकर्ताओं की वेदना को लेकर दिल्ली आए है। वो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने भी अपनी बात रखेंगे। अभी उन्होंने संगठन महासचिव के समक्ष रखी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply