फिर प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट, क्यों अनुष्का शर्मा के छलक पड़े आंसू!
Virat-Anushka Meets Premanand Maharaj: क्रिकेट से दूर एक बार फिर विराट कोहली ने अध्यातम की तरफ रुख किया है। अनुष्का शर्मा भी बॉलीवुड से दूर इन दिनों शांति की खोज में वृंदावन पहुंची। विराट कोहली - अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान कपल को प्रेमानंद महाराज ने जीवन जीने की सीखे दी। हालांकि, एक पल ऐसा भी आया जब अनुष्का शर्मा भावुक हो गईं।
वृंदावन में विराट-अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। प्रेमानंद महाराज ने कोहली और अनुष्का से कहा कि भगवान की सेवा करिए। अपने कार्यक्षेत्र को भगवान की सेवा समझिए, गंभीर भाव से रहिए, विनम्र रहिए और खूब नाम जपिए। जो असली पिता है, उसको एक बार देखें ऐसी इच्छा होनी चाहिए। उन्हें देखने की लालसा तो होनी चाहिए।
प्रेमानंद महाराज के अनमोल वचन
प्रेमानंद महाराज ने आगे कहा कि ये लक्ष्य बना लेना चाहिए कि एक बार मैं परम पिता से मिलना चाहता हूं। उनसे कहिए सब सुख दिया दिए, अब मुझे कुछ नहीं चाहिए। अब मुझे आप चाहिए और अगर आप चाहिए तो सारे सुख चरणों में खुद आएंगे। इस पर अनुष्का शर्मा ने कहा कि हम आपके हैं महाराज। आप हमारे हैं, जिसके बाद उन्होंने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अनुष्का शर्मा भावुक दिखीं। वहीं विराट कोहली भी हाथ जोड़कर आर्शीवाद लेते दिखे।
इस साल तीसरी बार गए वृंदावन
बता दें कि विराट कोहली-अनुष्का शर्मा इस साल तीसरी बार वृंदावन गए। साल की शुरुआत में विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने वृंदावन गए थे। इस साल मई में कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद वह प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे। अब यह पिछले हफ्ते ही लंदन से लौटा है। लंदन से लौटते ही विराट- अनुष्का प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंच गए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply