Parliament Monsoon Session 2023: मानसून सत्र का चौथा दिन भी रहा हंगामेदार, लोकसभा की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित
Parliament Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का चौथे दिनभी हंगामेदार रहा। जहां एक बार फिर विपक्ष के हंगामे के वजह से लोकसभा की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुबह 11बजे शुरू हुई। हालांकि विपक्षी दलों के हंगामे व नारेबाजी के चलते दोपहर 2बजे तक के लिए लोकसभा और राज्यसभा को स्थगित कर दिया गया।
इसके बाद फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई। इसी दौरान बायोलॉजिकल डायवर्सिटी अमेंडमेंड बिल - 2022 को सदन ने पास कर दिया। काफी देर तक जब शोरगुल जारी रहा तो आसन ने सदन की कार्यवाही शाम 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
बीते सोमवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने मानसून सत्र के बचे हुए अवधि तक के लिए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को निलंबित कर दिया था। इसके बाद विपक्ष और बवाल करने लगा। वहीं लोकसभा में दोपहर दो बजे सदन के स्थगित होने के बाद फिर से कार्यवाही शुरू हुई।
इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन विपक्ष पता नहीं क्या चाहता है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे से भी बातचीत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वहीं अब विपक्ष के सांसद संजय सिंह के समर्थन में संसद परिसर में ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply