हरियाणा के इस शहर की बेटी ने भारत का किया नाम रोशन, स्वर्ण पदक पर किया कब्जा
बहादुरगढ़: खेल, खिलाड़ी और पहलवानों की धरती बहादुरगढ़ के पहलवान देश का मान लगातार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। हिन्द केसरी सोनू अखाड़े के पहलवानों ने इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में देश का गौरव बढ़ाने का काम किया है। 12 से 20जुलाई तक जॉर्डन में हुई अंडर 15और जूनियर एशिया कुश्ती चैम्पियनशिप में अखाड़े के जूनियर पहलवान रजत रूहल में 125किलोभार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया है।
वहीं अंडर 15में दिक्षा ने गोल्ड और निशांत ने कांस्य पदक हासिल किया है। पहली बार फ्री स्टाईल कुश्ती खेलने उतरे रजत रूहल अब 14से 20अगस्त को जॉर्डन में होने वाली वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इनके अलावा ग्रीको रोमन कुश्ती के 60किलो भार वर्ग में सुमित दलाल और 67किलो में पहलवान उमेश का चयन भी वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित और विजेता पहलवानों का हिन्द केसरी सोनू अखाडे में जोरदार स्वागत किया गया। अर्जुन अवार्डी कोच धर्मेन्द पहलवान ने उम्मीद जताई की सभी पहलवान देश के लिए गोल्ड मैडल जीतकर लाएंगे।
हिन्द केसरी सोनू अखाड़े के ही पहलवान तुषार और रोहित का चयन सब जूनियर वर्ल्ड कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ है। जो तुर्की में होनी है। दोनो पहलवान पहले भी सब जूूनियर वर्ग में देश के लिए इंटरनेशनल मैडल हासिल कर चुके हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply