भारत और कनाडा के बीच टकराव हुआ कम! फिर शुरू की गई वीजा सेवाएं
नई दिल्ली: भारत और कनाडा में चल रहे टकराव के बीच भारत ने लोगों की बड़ी राहत दी है। भारत सरकार ने गुरुवार से कनाडा में कुछ वीजा सेवाएं फिर से शुरू करेगा। कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक प्रेस रिलीज कर इस बात की जानकारी दी है। भारत ने कनाडा में प्रवेश वीज़ा, बिजनेस वीज़ा, मेडिकल वीज़ा और कॉन्फ्रेंस वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू कीं।
इस मामले पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "यह कनाडा में रहने वाले भारतीयों की मांग थी क्योंकि वे समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यह समस्या तब शुरू हुई जब कनाडा के पीएम ने बिना किसी तथ्य या सबूत के संसद के अंदर भारत पर झूठा आरोप लगाया। हालांकि, भारतीयों की मांग पर भारत सरकार ने वीजा सेवा बहाल कर दी है। अब जो भी लोग किसी आपात स्थिति के लिए आना चाहते हैं, उनके लिए वीजा सेवा फिर से शुरू हो गई है।
विदेश मंत्री ने पहले दिए थे संकेत
रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा,अगर भारतीय राजनयिकों को वियना कन्वेंशन के अनुसार कनाडा में सुरक्षा दी जाती है, तो वह इसे फिर से शुरू करना चाहेंगे।एस जयशंकर ने कहा कि, कुछ हफ्ते पहले भारत ने कनाडा के लिए वीजा जारी करना बंद कर दिया था, क्योंकि हमारे राजनयिकों के लिए वीजा जारी करने के लिए काम पर जाना अब सुरक्षित नहीं था।
भारत और कनाडा के रिश्ते मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं- विदेश मंत्री
विदेश मंत्री ने कहा कि राजनयिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना वियना कन्वेंशन का सबसे बुनियादी पहलू है। और अभी कनाडा में कई तरीकों से हमारे लोग सुरक्षित नहीं हैं, हमारे राजनयिक सुरक्षित नहीं हैं। एस जयशंकर ने कहा, मैं चाहूंगा कि वीजा का मुद्दा फिर से शुरू हो। मेरी आशा है कि यह बहुत जल्द होगा। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत और कनाडा के रिश्ते मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply