PM MODI: बजट का यह वेबिनार भारत के करोड़ों लोगों के हुनर और उनके कौशल को समर्पित है- PM MODI
PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने वीडियो कॉन्फ्रेंसके जरिए जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि आज बजट का यह वेबिनार भारत के करोडो़ं लोगों के हुनार और उनके कौशल को समर्पित है। हम कौशल जैसे क्षेत्रों में जितना अव्वल होंगे हमें उतनी सफलता मिलेगी।
पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान (PM विकास) पर बजट के बाद वेबिनार को संबोधित करते हुए PMने कहा किइसे लेकर कई सुझाव भी आए हैं। सभी स्टैक हॉल्डर्स ने इस बजट को कैसे सार्थक बनाया जाए इस पर चर्चा की। जो चर्चा संसद में होती है जो चर्चा सांसद करते हैं वैसे ही गहन विचार जनता की ओर से हमें मिला है।इस बार जो बजट आया है उसे हम किस तरह से जल्द से जल्द लागू करें और स्टैक हॉल्डर्स के साथ किस प्रकार से इसे काम में लाया जाए इस पर खासा चर्चा हुई है।
उन्होंने कहा कि शहरों में विभिन्न कारीगर हैं जो अपने कौशल से औजार का उपयोग कर अपना जीवन यापन करते हैं, PM विश्वकर्मा का फोकस ऐसे एक बिखरे हुए समुदाय की तरफ है। महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज कल्पना को देखें तो गांव के जीवन में खेती किसानी के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी उतनी ही महत्वपूर्ण हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply