ट्रैफिक पुलिस ने अपनाया सख्त रवैया, दिल्ली में सड़क हादसे को लेकर टूटा 4 साल पुराना रिकॉर्ड
Delhi News: इस साल तीन साल के बाद बिना किसी पाबंदियों और बिना कोरोना के डर के होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है। दरअसल, लंबे अंतराल केबाद लोगों ने खुल कर होली मनाने की तैयारी की गई थी। इसके साथ ही पुलिस भी इस बात को सुनिश्चित करने में लगी हुई थी कि इस होली में कोई व्यवधान ना आए। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां इस साल होली पर खूब चालान काटें है,तो वहीं दूसरी तरफ पिछले चार सालों की तुलना में इस साल सड़क हादसों की संख्या में काफी कमी आई।
रोड एक्सीडेंट में 50 फीसदी से ज्यादा की कमी
बता दें कि इस दौरान 559 लोग ड्रिंक एंड ड्राइविंग करते हुए पकड़े गए है। जबकि ट्रिपल राइडिंग के 689, बिना हेलमेट पहने राइडिंग या ड्राइविंग के 3,410, बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग के 312, टिटेड ग्लास के 215 और 2,449 अन्य ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चालन काटे गए है। वहीं अगर बात करें सड़क हादसों की तो, पिछले साल के मुकाबले इस साल होली पर रोड एक्सीडेंट में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है। इस बार होली पर कुल 12 सड़क हादसों की रिपोर्ट आई, जिनमें आठ लोग जख्मी हुए और पांच लोगों की मौत हुई। वहीं पिछले साल कुल 26 सड़क हादसों की रिपोर्ट हुई थी, जिनमें 25 लोग घायल हुए थे और 10 लोगों की मौत हुई थी।
सड़क हादसे को रोकने के लिए ध्यान रखे इन बातों का
1. ट्रैफिक के नियमों को सख्त किये जाने की ज़रूरत है
2. बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाने वाले से सख्ती से निपटा जाए
3. लाइसेंस जारी करने वालों पर निगरानी रखी जाए
4. नियम को प्रभाव में लाने का हरसंभव प्रयास
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply