लिव-इन में रह रही थी बहन, नाराज 3 भाईयों ने हथौड़े से पीट-पीटकर की पार्टनर की हत्या
Maharashtra Crime News:महाराष्ट्र के कल्याण से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 3 भाइयों ने मिलकर अपनी बहन के लिव-इन पार्टनर की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में खड़कपाड़ा पुलिस ने शनिवार को तीनों भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मृतक की पहचान शाहबाज शेख के तौर पर की गई है।
मीडिया के अनुसार, टिटवाला का रहने वाले शाहबाज शेख की उम्र 21 साल थी और वह एक लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहता था। दोनों के बीच अक्सर कुछ बातों को लेकर विवाद होता रहता था। बहन के साथ विवाद होता देख उसके दो सगे भाइयों और एक मुंहबोले भाई ने शाहबाज को सबक सिखाने का फैसला लिया था।
अचानक लापता हुआ शाहबाज
तीनों भाईयों शाहबाज को सबक सिखाने का फैसला किया जिसके बाद अचानक एक दिन शाहबाज लापता हो गया। इसके बाद शाहबाज के पिता ने शुक्रवार को खड़कपाड़ा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी। थाने के उपनिरीक्षक सरजेराव पाटिल के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
जांच के दौरान पुलिस ने महिला के तीन भाइयों इरशाद शेख, शोएब शेख और हेमंत बिछवाड़े को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीनों आरोपियों ने बताया कि वे बहन के लिव-इन पार्टनर शाहबाज शेख को रिक्शा में बिठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए और उसके सिर पर हथौड़े से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
इसके बाद उसके शव को उल्हास नदी में फेंक दिया ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके. खड़कपाड़ा पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खड़कपाड़ा पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply