मिडिल ईस्ट में भभकी युद्ध की आग, ईरान-इजरायल के युद्ध में एक देश ने मारी एंट्री; दनादन दाग दीं मिसाइलें
Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में भड़की युद्ध की चिंगारी अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच अभी युद्ध चल ही रहा था कि एक और देश ने एंट्री मार दी। यमन जो अब तक इस युद्ध से दूर था। वह भी अब दनादन मिसाइल बरसा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार तड़के यमन ने इजरायल पर मिसाइल से हमला किया। इसकी जानकारी इजरायल की सेना ने दी है। इसी बीच इजरायल ने ईरान और हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला जारी रखा है।
हूती ने दिए थे संकेत
हमले से कुछ घंटे पहले ही हूती ने संकेत दिए थे कि अगर ईरान के खिलाफ कार्रवाई होती है,तो वे भी हस्तक्षेप कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर हमले की जिम्मेदारी नही ली लेकिन, इजरायल का दावा है कि हूती अब इस युद्ध में शामिल हो सकता है। इजरायल की सेना के मुताबिक, मिसाइल लॉन्च होने के बाद दक्षिणी इजरायल के शहरों, खासकर बीयर शेबा के आसपास शायरन बजने लगे। इससे पहले ईरान और हिजबुल्लाह की तरफ से हमले किए जा रहे हैं लेकिन,अब युद्ध में नया मोर्चा शामिल हो सकता है।
ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला
इस बीच इजरायल ने शुक्रवार को ईरान के खिलाफ अपने हमले तेज कर दिए हैं। इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया। जिसके बाद ईरान ने जवाबी हमला करने की बात कही है। ईरान की ओर से सऊदी अरब स्थित प्रिस सुल्तान एयरबेस पर किए गए हमले में कम से कम 10 अमेरिकी सैनिक घायल हो गए और कई विमानों को भी नुकसान पहुंचा है। ईरान की तरफ से मिसाइल हमले ऐसे वक्त में किया गया है कि जब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था ईरान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। ट्रंप ने कहा था कि युद्ध खत्म होने के बाद सऊदी अरब और इजरायल के लिए अपने संबंधों को सामान्य करने का समय होगा।
Leave a Reply