Haryana News: सोनीपत में दहेज के लिए दरिंदगी! दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या, कोख में पल रहा था बच्चा
Sonipat Murder: हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गन्नौर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला फिर से दहेज की भेट चढ़ गई। रक्षा मंत्रालय में क्लर्क अंकुर ने अपनी पत्नी काजल की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि काजल गर्भवती भी थी। साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि यह हत्या दहेज के लिए की गई है। काजल का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
आपको बता दें कि साल 2022 में काजल ने अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात गन्नौर के रहने वाले अंकुर से हुई। पहले दोनों की दोस्ती हुई। फिर बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके दोनों ने अपने-अपने परिवार वालों को मना कर शादी कर ली। बता दें कि शादी से पहले साल 2023 में काजल दिल्ली पुलिस के स्कॉट कमांडो के लिए सलेक्ट हुई थी। वहीं अकंर की भी रक्षा मंत्रायल में जॉब लग चुकी थी।
पति ने की थी दहेज की डिमांड
दोनों की शादी के मजह 15 दिन बाद ही काजल के ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह दिल्ली में रहने लगी। लेकिन बाद फिर पति अंकुर ने भी गाड़ी और पैसों की मांग कर दी। इसके बाद 22 जनवरी को लड़की के भाई को अंकुर ने फोन कर बताया कि उसने काजल की हत्या कर दी है। साथ ही उसे शव को ले जाने को कह दिया। जिसके बाद परिजन पहुंचे ओर मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस को की।
काजल 4 महीने की गर्भवती थी
काजल के पिता के मुताबिक, मेरी बेटी ने बड़ी मेहनत कर दिल्ली पुलिस के कमांडो बनथी। उसके पति ने सर पर डम्बल मारकर 22 जनवरी को उसकी हत्या कर दी। काजल 4 महीने की गर्भवती थी। अंकर ने मां और बच्चे दोनें की हत्या की है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply