‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को लेकर आज होगी पहली बैठक, रामनाथ कोविंद करेंगे अध्यक्षता
नई दिल्ली: देश में एक देश-एक चुनाव को लेकर आज पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर एक बैठक होने जा रही है। आपको बता दें कि एक देश-एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया था। जिसका अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनया गया था।
'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। ‘एक देश एक चुनावट को लेकर कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बनाया है। रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में सभी पहलुओं पर विचार करते हुए देश, एक चुनाव की संभावना का पता लगाएगी। ये कमेटी इस मुद्दे पर आम जनता की भी राय लेगी।
क्या है वन नेशन वन इलेक्शन
आसान भाषा में इसका मतलब यह है कि एक ही समय पर लोकसभा और विधानसभा चुनाव करवाना। मौजूदा समय बीजेपी इसके पक्ष में है। उनका विचार है कि वन नेशन वन इलेक्शन से खर्चा भी कम आएगा। फिलहाल लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं। जब किसी राज्य की एक विधानसभा का कार्यकाल पूरा होता है तब वहां चुनाव करवा दिए जाते हैं। कहीं 2021 में चुनाव हुए तो कहीं 2024 में होंगे। वहीं, लोकसभा के भी अपने कार्यकाल के हिसाब से चुनाव होते हैं। ऐसे में बीजेपी चुनाव से होने वाले खर्चे को कम करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन बिल के लिए जोर दे रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply