दानिश अली मामले पर बीजेपी सांसद का पलटवार, बोले- 'जैसे राहुल गांधी ने संसद में आंख मारी, वैसे बिधूड़ी ने...
Congress counterattacks BJP MP: बसपा सांसद दानिश अली पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मामले ने अब टूल पकड़ लिया है। पक्ष-विपक्ष अपने –अपने बयान दे रहे है। इस बीच बीजेपी (BJP) सांसद सुब्रत पाठक का बयान सामने आया है जिसमें वह कांग्रेस पर पलटवार किया है। इतना ही नहीं उन्होंने इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया है।
भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने एक्स पर सवाल करते हुए कहा कि जब सनातन धर्म की तुलना बीमारी से की जाती है तो उस पर कुछ नहीं होता। उन्होंने सोमवार (25सितंबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लंबी पोस्ट लिखते हुए कांग्रेस पर हमला किया और कहा, "किसी धर्म विशेष के कट्टरपंथी पर टिप्पणी नफरत की दुकान है, जबकि हिन्दुओं को गाली देकर सनातन की तुलना डेंगू, मलेरिया से कर देना, रामचरित मानस को जलाना, इस देश में मोहब्बत का प्रतीक है?"
दानिश अली मामले पर भाजपा का पलटवार
उन्होंने आगे कहा कि "ये तुष्टिकरण की ही तो राजनीति है कि पिछले कई दिनों से बसपा सांसद दानिश अली लगातार रमेश बिधूड़ी को हूट कर रहे थे, उस दिन भी रमेश बिधूड़ी के बोलते हुए दानिश अली हूटिंग कर रहे थे, स्वभाव वश फिर बिधूड़ी कंट्रोल नहीं कर सके और गुस्से में अभद्रता कर बैठे, वैसे ही जैसे उत्तेजना वश राहुल गांधी ने संसद में आंख मारी और सत्ता पक्ष की तरफ फ़्लाइंग किस का इशारा भी किया। जहां महिला सांसद भी बैठी थीं। इसके अलावा संसद में हिंदू भावना को आहत करने बाले भाषण भी घमंडिया गिरोह की ओर से दिये गये।"
राहुल गांधी पर कसा तंज
बता दें कि इस मामले में राहुल गांधी बसपा सांसद के घर मुलाकात करने के लिए पहुंचे थे। राहुल गांधी ने मीडिया से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुल रही है। वहीं राहुल से मुलाकात के बाद दानिश भावुक हो उठे और कहा कि उन्हें राहुल से मिलकर लगा कि वह अकेले नहीं है।राहुल मेरा हौसला बढ़ाने यहां आए थे। उन्होंने मुझसे कहा कि इन बातों को अपने दिल से मत लगाना और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना। मुझे उनकी बातों से राहत मिली और अच्छा लगा कि मैं अकेला नहीं हूं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply