राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार
जयपुर:राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि आज राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुखदेव सिंह को श्यामनगर में उनके घर के बाहर गोली मारी गई थी।
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या
जानकारी के अनुसार, प्रदेशाध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी दो युवक स्कूटर पर सवार होकर आए और उनपर गोली बरसा दी। इस फायरिंग में सुखदेव सिंह को दो गोलियां लगी। उन्हें तत्काल मानसरोवर स्थित मेट्रो मास अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया और कुछ देर बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
फायरिंग के दौरान वहां मौजूद अजीत सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के सभी प्रमुख रास्तों पर नाकाबंदी करवाई गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। राज्य में चुनावी सरगर्मियों के बीच ऐसी घटना सामान्य नहीं है। हालांकि हत्या किसने और क्यों की है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।
Leave a Reply