महाकाल दर्शन से लौटते वक्त बड़ा हादसा, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक की टक्कर, 4 की मौत
Delhi-Mumbai Expressway Accident: राजस्थान के दौसा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।
यह हादसा दौसा के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के पिलर नंबर 193 के पास हुआ। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग उज्जैन से महाकाल के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। कार सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, ट्रक ने काफी दूर तक कार को घसीटा।
जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा नंबर वाली अर्टिगा गाड़ी का सड़क हादसे का शिकार हुई। घटना के बाद कार के परखच्चे तक उड़ गए थे। साथ ही कार का अगल हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भयानक था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस आस-पास की सीसीटीवी के जारिए इस हादेस की जांच में जुट गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply