Rajasthan Assembly Elections 2023: विकास के बारे में कोई बात क्यों नहीं होती?, प्रियंका गांधी ने भरी चुनावी हुंकार

Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान के दौसा में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो नेता सचमुच जनता का भला चाहते हैं वो सिर्फ अपने मानसम्मान और घमंड को नहीं देखते... 20,000 करोड़ का नया संसद बनाना, 27,000 करोड़ का कॉन्फ्रेंस हॉल बनाना, अपने लिए 16,000 करोड़ का हवाई जहाज खरीदना, भाजपा के नेता अपने अहंकार को बढ़ाने और अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं। आ्रप सोचिए देश के प्रधानमंत्री 8,000 करोड़ के विमान खरीद रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि वही प्रधानमंत्री कहते हैं कि किसानों का कर्ज़ माफ करने के लिए पैसे नहीं है। वहीं कहते हैं कि OPS और पेंशन के पैसे नहीं है। जब चुनाव होते हैं, तो वे (भाजपा) धर्म और जाति के बारे में बात करते हैं लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि चुनाव के समय ये बातें क्यों कही जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आपके विकास के बारे में कोई बात क्यों नहीं होती? ओपीएस के बारे में कोई बात क्यों नहीं होती? तुम्हें ये प्रश्न पूछने ही पड़ेंगे।
‘पुरानी पेंशन के लिए पैसा नहीं है’
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि BJP के नेता अपने और अपने उद्योगपति मित्रों के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी अपने लिए 8हजार करोड़ का हवाई जहाज खरीदते हैं, लेकिन किसानों का कर्ज माफ करने के लिए उनके पास पैसा नहीं है। 27हजार करोड़ की इमारत बनवाने के लिए पैसा है, लेकिन पुरानी पेंशन के लिए पैसा नहीं है।
आपके जीवन में हर मदद करने का प्रयास किया है- प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि आपके प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। इस सरकार ने आपके जीवन में हर मदद करने का प्रयास किया है। अगर आप पिछले 5साल की सरकार का काम देखेंगे तो आप यह पाएंगे कि कांग्रेस सरकार ने आपके जीवन को मजबूत करने का काम किया है।
Leave a Reply