कौन हैं बालमुकुंद आचार्य? जिन्होंने जीत के 24 घंटे के अंदर नॉनवेज ठेलों को हटवाने के दिए निर्देश
Balmukund Acharya: राजस्थान में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद नए विधायक एक्शन मोड में नजर आ रहे है। दरअसल बीजेपी के एक विधायक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अधिकारी को चेतावनी देते नजर आ रहे है। फोन पर विधायक कहते है कि सड़क पर जो नॉनवेज के ठेले लगे है उसे शाम तक हटावा दो। साथ ही उनके लाइसेंस को भी चेक करें।
उन्होंने अधिकारी को कहा कि क्या हम सड़क पर खुलेआम नॉनवेज बेच सकते हैं? उन्होंने कहा हां या ना कहो। तो आप इसका समर्थन कर रहे हैं, तत्काल प्रभाव से सड़क पर जितने भी नॉनवेज के ठेले लगे हैं और लगे हैं, वे दिखाई नहीं देने चाहिए। मैं शाम को आपसे रिपोर्ट लूंगा, मुझे इससे मतलब नहीं है कि अधिकारी कौन है। हालांकि इस फोन की वीडियो वायरल होने के बाद सफाई भी दी है।
वीडियो वायरल होने के बाद आचार्य की सफाई
उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी को धमकी नहीं दी, सिर्फ अनुरोध किया है। क्षेत्र में किसी विशेष जाति या धर्म के प्रति कोई भेदभाव नहीं है। अवैध मांस से बचा नहीं जा सकता, गोमांस भी बिकता है, इसलिए अधिकारी को फोन किया गया। वीडियो किसने बनाया पता नहीं। उन्होंने कहा रि मुझे विधायक का सर्टिफिकेट मिल गया है। अब मैं किसी भी पल का इंतज़ार नहीं करुंगा। कांग्रेस सरकार में अधिकारी टालमटोल करते थे, अब ऐसा नहीं करेंगे। लोग मेरे क्षेत्र में अवैध मांस का कारोबार, अवैध कब्जा नहीं चाहते।
कौन है बालमुकुंद आचार्य
दरअसल बालमुकुंद आचार्य जयपुर की हवामहल विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे और सीट से वह 600 वोटों से जीत गए। उन्होंने कांग्रेस के आरआर तिवारी को हराया। बालमुकुंद आचार्य जयपुर की बालाजी हाथोज धाम के महंत हैं। बालमुकुंद आचार्य महाराज अखिल भारतीय संत समाज राजस्थान के प्रमुख हैं। उन्हें जहां हिन्दुओं के साथ अन्याय होता नजर आता है तो वे तुरंत उसकी मदद करने पहुंच जाते हैं। वह विभिन्न मामलों को लेकर आंदोलन करते रहे हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply