PUNJAB CRIME: इटली से लौटते ही पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला
PUNJAB CRIME: पंजाब के कपूरथला के गांव संधू चट्ठा में आज सुबह एक विवाहिता की उसके पति ने बेरहमी से हत्या करने की खबर है। बताया जा रहा है कि कल ही इटली से लौटे महिला के पति ने मामूली विवाद के बाद उसको गले में परना डाल सर जमीन पर पटक-पटक मार दिया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि सदर एसएचओ सोनमदीप कौर ने करते हुए बताया कि मर्तक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है। और पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पत्नी के साथ हुआ मामूली विवाद
मिली जानकारी के अनुसार गांव संधू चट्ठा में मंगलवार एक महिला हरप्रीत कौर (45वर्ष) पत्नी सुखदेव सिंह का अपने पति के साथ मामूली विवाद हो गया। जिसके बाद उसके पति सुखदेव सिंह ने उसके गले में परना डालकर पहले घसीट कर कमरे में ले गया फिर जमीन पर उसका सिर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी है। और आरोपी मौके से फरार हो गया।
जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर महिला के भाई लखवीर सिंह के बयान पर पति सुखदेव सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ सदर सोनमदीप कौर ने बताया कि आरोपी पति की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply