महीने के पहले दिन महंगाई का एक और झटका, LPG Cylinder के दामों में भारी बढ़ोतरी, जानें ताजा रेट
Commercial LPG Cylinder Price: महीने के पहले ही दिन आम जनता को बड़ा झटका लगा है। आपको बता दें कि तेल कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि ये कीमतें कमर्शियल एलपीजी में बढ़ाई गई हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 101।50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1833 रुपये में मिलेगा।
महीने के पहले ही दिन आम जनता को झटका
दरअसल, तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ये नई दरें आज से लागू हो गई हैं। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एलपीजी सिलेंडर पुरानी कीमत यानी 903 रुपये पर उपलब्ध है। इसके दाम बढ़ने से त्योहारी सीजन में मिठाई, होटल का खाना समेत कई चीजों के दामों में बढ़ोतरी होने के आसार है। जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा।
आज से लागू हुए नए रेट्स
गौरतलब है कि पिछले दो महीने में यह दूसरी बार है जब कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। राज्य के स्वामित्व वाली तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने बुधवार को देश भर में कई स्थानों पर वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की। अक्टूबर महीने में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 1,731.50 रुपये, मुंबई में 1,684 रुपये, चेन्नई में 1,898 रुपये और कोलकाता में 1,839.50 रुपये में उपलब्ध था। अब इसकी कीमत 101 रुपये ज्यादा होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply