Punjab Double Murder: दोहरे हत्याकांड से दहला पंजाब का ये शहर, पत्नी और साली को डंडे से पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट
Sri Muktsar Sahib: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के गांव आसा बुट्टर में दोहरे हत्याकांड के चलते गांव में सनसनी फैल गई है। जानकारी अनुसार बलजिंदर सिंह पुत्र सुक्खा जिला श्री मुक्तसर साहिब के गांव आसा बुट्टर मेंसिंह रविवार की बाद दोपहर अपनी पत्नी संदीप कौर (35 वर्ष) औरयहां अपनी बहन के पास पढ़ने वाली कोमलप्रीत कौर (19 वर्ष) की डंडे से मारकर हत्या कर दी गई।
मिली जानकारी अनुसार पता चला है कि बलजिंदर सिंह उन दोनों के ऊपर शक करता थाऔर जब वह घर आया। तो ये दोनों फोन पर बात कर रही थी तो उसे गुस्सा आ गया। तो उसने घर से डंडा उठाया और सबसे पहले बिस्तर पर बैठी अपनी साली के सिर पर जोरदार डंडे से वार किया और उसकी साली की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद उसने फोन पर बातें कर रही थी पत्नी पर भी डंडे से जोरदार वार किया। वहीं उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति घटना स्थल से फरार हो गया।
जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलने के बाद गांव के सरपंच जसमेल सिंह और अन्य जिम्मेदार व्यक्ति घटना स्थल पर पहुंचे और इस सारी घटना को लेकर थाना कोटभाई पुलिस को सूचित किया गया। वहीं थाना कोटभाई की प्रमुख हरप्रीत कौर अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। इस मामले को लेकर मीडिया के साथ से बातचीत करते हुए ASIजगदीश कुमार ने बताया कि तो उन्होंने कि दोनों मृतकशवों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply