Jyoti Mourya Case: SDM ज्योति मौर्य मामले में बड़ा फैसला, मनीष दुबे को नौकरी से किया जाएगा सस्पेंड
Jyoti Maurya Case:एसडीएम ज्योति मौर्य मामले में एक बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे को नौकरी से सस्पेंड किया जाएगा। इसके आदेश सचिव को मिल गए है। साथ ही उनके सस्पेंड की तैयारियां बी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि मनीष को जल्द सस्पेंड का आदेश दे दिया जाएगा।
ज्योति मौर्य मामले ने फंसे मनीष दुबे
जानकारी के अनुसार, एसडीएम ज्योति मौर्य विवाद में फंसे होमगार्ड मनीष को सस्पेंड किया जाएगा। वहीं जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, होमगार्ड कमांडेंट पर सस्पेंशन और विभागीय जांच की संस्तुति की गई है। दरअसल ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने कई महीनों पहले आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी का मनीष दुबे के साथ अवैध संबंध हैं।
क्या है मामला
वहीं इस मामले में प्रमुख सचिव होमगार्ड को कार्रवाई करने का आदेश दे दिए गए है। बता दें कि यूपी पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि आलोक मौर्य ने ज्योति मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की एक शिकायत दरज् करवाई थी। जिसमे आरोप लगाया था कि वह पीसीएस अफसर बनने के बाद गलत तरीके से करोड़ों की संपत्ति बनाई है।
इतना ही नहीं आलोक मौर्य ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी पत्नी ज्योति को पढ़ाया-लिखाया और अफसर बनाया, जिसके बाद उन्होंने उसे छोड़ दिया। हालांकि, जब मामला कोर्ट में चल रहा था, तब आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी से समझौता कर लिया था। इस मामले में ज्योति मौर्य ने धूमनगंज थाने में आलोक मौर्य के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसे वापस लेने के लिए दोनों के बीच बातचीत चल रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply