Poonam Pandey Controversy: रील से लेकर रियल तक हर जगह सुर्खियों में रहीं पूनम, विवादों से रहा गहरा नाता
Poonam Pandey Controversy : बॉलीवुड इंडस्ट्री में आज मातम छा गया। दरअसल, जानी मानी एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे का निधन हो गया। उनकी निधन की खबर से उनके फैंस सदमें में हैं। पूनम पांडे की उम्र महज 32 साल थी। एक्ट्रेस और मॉडल लंबे समय से सर्वाइल कैंसर से जंग लड़ रहीं थी। पूनम की मौत जितनी दर्दनाक रही उनका विवादों से भी उतना ही गहरा नाता रहा।
पूनम पांडे पहली बार साल 2011 में सुर्खियों में आई थीं। उस दौरान उनकी उम्र महज 18 साल थी। महज 18 साल की उम्र में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया था जिससे चारों तरफ हंगामा मच गया था। उन्होंने कहा था कि अगर भारत विश्व कप जीतता है तो वो अपने सारे कपड़े उतार देंगी। उनके इस बयान पर काफी बवाल हुआ था।
लॉन्च किया था खुद का ऐप
फिर आता है साल 2017 उस दौरान एक्ट्रेस और मॉडल अपना खुद का एप्लिकेशन, 'पांडेय ऐप'लॉन्च करती हैं। मॉडल इस ऐप पर अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती हैं। लेकिन इस ऐप को गूगल महज एक घंटे में प्ले स्टोर से हटा दिया गया। यही नहीं बोल्ड और ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस का एक बार बाथरूम वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था हालांकि यूट्यूब ने वीडियो को ब्लॉक कर दिया था।
2020 में की थी शादी
पूनम की जिंदगी आगे बढ़ती है फिर साल आता है 2020 सितंबर 2020 एक्ट्रेस और मॉडल ने सैम बॉम्बे से शादी की थी लेकिन रिश्ता लंबे समय तक टिका नहीं और पूनम पांडे ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। दरअसल, पूनम ने सैम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और उस पर छेड़छाड़, धमकी देने और हमला करने का आरोप लगाया था। पूनम के निधन की खबर से इंडस्ट्री शॉक में हैं।वह कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुकी हैं। आखिरी बार उन्हें कंगना रनोट के रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 1' में देखा गया था।
Leave a Reply