‘यूपी में 2017 से पहले अराजकता और भ्रष्टाचार था’, सदन में सीएम योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
Yogi Adityanath :उत्तर प्रदेश का विधानसभा सत्र चल रहा है। सत्र के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकल हमला बोला। सीएम योगी ने कहा, सदन में बहस का माहौल पहले से बेहतर हुआ है। विरोधी पक्ष के लोग भी तैयारी करके आना चाहते हैं। ईश्वर उनको इसी प्रकार से प्रगति करे और वे हमेशा विपक्ष में बैठे रहें, ये हम प्रार्थना करते हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट के बारे में जो चर्चा चल रही थी, आश्चर्य है कि नेता विरोधी दल तो सीएम भी थे। कई बार संसद में भी रहे हैं।
सप्लीमेंट्री डिमांड्स के बारे में जानकारी और अच्छी ले लेते तो उनका ज्ञानवर्द्धन होता और सपा के लोगों को वो बता सकते थे। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, UP के बारे में जनभावना बदली है। और प्रदेश में बजट का आकार बदला है। उन्होंने कहा, चार बार सपा की सरकार थी। अलग-अलग समय में उन्होंने कार्य किया लेकिन 2017 के बाद का उत्तर प्रदेश और 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश में अंतर है। सीएम योगी ने कहा यूपी में 2017 से पहले अराजकता और भ्रष्टाचार था।
लोगों की बदली हैं धारणाएं
पहले का यूपी अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार, अव्यवस्था में था और 2017 के बाद मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यूपी के बारे में लोगों की धारणाएं बदली हैं। ये बदले हुए परिवेश का, नए भारत का नया उत्तर प्रदेश है, जिसके बारे में आज लोग नई धारणा बनाते हैं। सीएम योगी ने कहा कि जैसे दुनिया का दृष्टिकोण भारत के प्रति बदला है। वैसे ही उत्तर प्रदेश के प्रति भी लोगों का दृष्टिकोण बदला है।
वन ट्रिलियन इकॉनमी पर हम काम कर रहे
वन ट्रिलियन इकॉनमी को लेकर हम प्रतिबद्धता से काम कर रहे हैं। विपक्ष को भी खुश होना चाहिए कि यूपी आर्थिक प्रगति करेगा तो इसका पूरे प्रदेश को लाभ मिलेगा। वहीं अखिलेश यादव के भाषण पर तंज कसते हुए कहा, कि नेता प्रतिपक्ष ने जो तथ्य रखे वो वास्तविक नहीं थे। मुझे लगता है, अच्छा होमवर्क नहीं हो पाया होगा। वैसे भी उनके पास वक्त कहां होगा कि होमवर्क कर पाएं लेकिन उन्होंने प्रयास सही किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply