‘केजरीवाल की सहमति के बिना नहीं हो सकता घोटाला’, शराब नीति घोटाले को लेकर BJP ने किया पलटवार
BJP Hits Back On Liquor Policy Scam: केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने आज BJPपार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में AAP पर तीखे सवालों से बौछार की। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आप को खत्मल करने आरोप पर जवाब देते हुए कहा- आम आदमी पार्टी का आरोप है कि सरकार उनको खत्म कर रही है। जबकि हमारा मानना है कि AAP खुद को खत्म कर रही है।
उन्होंने जवाब देते हुए आगे कहा, क्या केंद्र सरकार ने कमीशन आधारित शराब नीति बनाने को कहा था? आप पार्टी ने केंद्र सरकार पर उन्हें खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। असल में आम आदमी पार्टी ही अपने आप को कमजोर कर रही है। अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी ने बार-बार दावा किया है कि शराब घोटाले की जांच झूठी और निराधार है। मनीष सिसौदिया फरवरी से जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका पहले जिला अदालत, फिर हाई कोर्ट और अंत में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के सभी सदस्यों ने बार-बार कहा कि यह मामला फर्जी है। मनीष सिसौदिया फरवरी से जेल में हैं, उनकी जमानत अर्जी पहले लोअर कोर्ट, फिर हाई कोर्ट और अब सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी है, लेकिन आज तक अरविंद केजरीवाल ने इस महाघोटाले की सफाई में एक शब्द भी नहीं कहा है।
‘इतना बड़ा घोटाला केजरीवाल की सहमति के बिना नहीं हो सकता’
आगे उन्होंने यह भी कहा, इतना बड़ा घोटाला अरविंद केजरीवाल की स्पष्ट सहमति के बिना नहीं हो सकता। इस दावे का समर्थन करने के लिए इस मामले में प्रत्यक्ष और परिस्थितिजन्य साक्ष्य दोनों उपलब्ध हैं। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के जवाब में AAP क्यों मचा रही है उत्पात? BJP का इस मामले से किसी भी तरह से कोई लेना-देना नहीं है। जो बोओगे वही काटोगे!
उन्होंने आगे कहा,मैं आम आदमी पार्टी से पूछना चाहता हूं कि आंदोलन के दौरान जो लोग उनके सहयोगी थे, वे अलग क्यों हो गये? जो लोग देश भर में लोगों को भ्रष्टाचार का सर्टिफिकेट दे रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, वे आज खुद अपराध करने के बाद कह रहे हैं कि यह सब झूठ है। आम आदमी पार्टी ने देश के लोकतंत्र और देश की जनता को धोखा देने का काम किया है।
आगे उन्होंने यह भी कहा- मैं अरविंद केजरीवाल से निम्नलिखित प्रश्न पूछना चाहता हूं:
1।आपने आबकारी नीति क्यों बदली?
2।क्या मंत्री समूह की बैठक का कोई रिकॉर्ड है?
3।टैक्स की दर 12%तक क्यों बढ़ाई गई?
4।अगर पॉलिसी अच्छी और कारगर मानी गई थी तो उसे महज 10 महीने में ही खत्म क्यों कर दिया गया?
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply