Delhi Air Pollution: दिल्ली NCR में बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, 5 राज्यों को जारी किया नोटिस
Delhi Air Pollution: देश में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति देश की राजधानी दिल्ली की है। AQI का स्तर 300 के पार पहुंच चुका है। वहीं बढ़ते प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है। साथ ही केंद्र सरकार पर नाराजगी भी जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सब कुछ सिर्फ कागजों पर ही हो रहा है जमीनी हकीकत कुछ और ही है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पांच राज्यों को नोटिस जारी कर हलफनामा दाखिल करने के आदेश दिए हैं कि प्रदूषण के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वायु प्रदूषण की समस्या हर साल हमारे सामने आती है लेकिन AQI में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलता है। सुनवाई के वक्त एमिकस क्यूरी ने कहा कि पंजाब में पराली जलाने का मामला सामने आया है। जिस पर केंद्र सरकार ने दलील दी कि प्रदूषण को रोकने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, लेकिन आज प्रदूषण खराब स्थिति में हैं।
दाखिल की गई रिपोर्ट
केंद्र सरकार ने दलील दी कि प्रदूषण की स्थिति को लेकर एक रिपोर्ट दाखिल की गई है, जिसमें बीते 3साल और आज के मौजूदा हालात के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही प्रदूषण के कारकों के बारे में बताया गया है। बीते दो दिनों में पराली जलाने की घटना बढ़ी है लेकिन ये पिछले साल की तुलना में 40 प्रतिशत कम है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि प्रदूषण का मौजूदा हालात क्या है? AQI क्या है? इसपर कोर्ट को बताया गया कि आज भी AQI बेहद खराब स्थिति में है।
‘सभी चीजें सिर्फ पेपर पर’
जिस पर सुप्रीम कोर्ट नाराज हो गया और कहा कि सभी चीजें सिर्फ पेपर पर हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस समय दिल्ली में AQI अच्छी नहीं है। हम आने वाली पीढ़ी के लिए काफी चिंतित है। दिल्ली की एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार नहीं हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एयर क्वालिटी मैनेजमेंट अथॉरिटी ने एक हलफनामा देकर कहा कि वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पर्याप्त कदम उठाए जा रहे हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट, अथॉरिटी की दलील से संतुष्ट नहीं हुआ।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply