प्रधानमंत्री मोदी आज 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी, 11 राज्यों को जोड़ने का करेगी काम
PM Modi: देश के प्रधानमंत्री मोदी आज 9 वंदे भारत एसप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।बता दें कि पीएम मोदी 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंड़ी दिखाएंगे। जिसमें राजस्थान, तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजार शामिल है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इस कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैश्णव भी शामिल होंगे।
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री धार्मिक और पर्यटकों की सुविधा के लिए आज 11 राज्यों में 9 वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झड़ी दिखाएंगे। जिसके बाद लोगों को धार्मिक और पर्यटकों को सबसे ज्यादा आसानी हो जाएंगे। अधिकारियों के एक बयान में कहा गया है कि वंदे भारत ट्रेनें अपने मार्गों पर सबसे तेज ट्रेन होंगी और यात्रियों का काफी समय बचाने में मदद करेंगी।
9 वंदे भारत ट्रेनों की लिस्ट
- केरल- कासरगोड-तिरुवनंतपुरम
- राजस्थान-जयपुर-उदयपुर
- आंध्र प्रदेश-विजयवाड़ा-चेन्नई
- तमिलनाडु-तिरूनेलवेली-चेन्नई
- गुजरात- जामनगर-अहमदाबाद
- झारखंड और पश्चिम बंगाल-रांची-हावड़ा
- तेलंगाना और कर्नाटक-सिकंदराबाद-बेंगलुरु
- ओडिशा-राउरकेला-पुरी
- बिहार और पश्चिम बंगाल- पटना-हावड़ा
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply