इंडिगो संकट पर पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में विमान कंपनियों को दिए बड़े संकेत!
PM Modi On Indigo Crisis:देशभर में इंडिगो फ्लाइट के रद्द होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार यानी 9 दिसंबर को भी भारी संख्या में फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं। इसी बीच इंडिगो की तरफ से लगातार यात्रियों को आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन, यात्रियों की पेरशानी कम नहीं हो रही है। इस मुद्दे को लेकर संसद में भी संग्राम छिड़ा हुआ है। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू की तरफ से यात्रियों को भरोसा दिलाया जा रहा है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर और ज्वाइंट सेक्रेटरी जैसे बड़े-बड़े अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे स्थिति पर नजर बनाएं रखें। दूसरी तरफ नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संसद में कहा कि डीजीसीए की तरफ से जारी नए नियम के कारण फ्लाइट संकट उत्पन्न नहीं हुई, बल्कि फ्लाइट कंपनियों की आंतरिक खामियों के कारण ये स्थिति आई है।
पीएम मोदी ने तोड़ी चुप्पी
अब इंडिगो संकट पर पीएम मोदी ने भी अपनी बात रखी है। पीएम मोदी ने कहा कि नियम कानून सिस्टम को ठीक करने के लिए है। नियम-कानून लोगों को परेशान करने के लिए नहीं होते। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, पीएम मोदी ने कहा कि हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जो भी नियम बनते हैं, वे प्रशासन को मजबूत करें, लोगों की जिंदगी को आसान करें। पीएम मोदी का कहना था कि किसी भी नीति या नियम का असर सीधा लोगों पर पड़ता है।
इंडिगो फ्लाइट लगातार हो रही रद्द
देश में पिछले एक हफ्ते से इंडिगो की फ्लाइट बड़ी संख्या में रद्द हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह भारतीय एविएशन सेक्टर पर इंडिगो का वर्चस्व माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में उड़ने वाले हर 10 यात्रियों में से 6 इंडिगो से यात्रा करना चाहते हैं। भारत में कुल लगभग 1200 घरेलू रूट हैं और इनमें से 950 से ज्यादा पर इंडिगो उड़ान भरता है। हैरान करने वाली बात ये है कि इनमें से 600 रूट ऐसे है, जहां सिर्फ इंडिगो की फ्लाइट ही उड़ान भड़ती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply