कौन हैं नितिन नबीन? बनाए गए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, फिलहाल हैं बिहार सरकार में मंत्री
BJP Working President Announces: भारतीय जनता पार्टी ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन भाजपा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नितिन नबीन इस समय नीतीश कुमार की अगुवाई सरकार में कैबिनेट मंत्री है। इस नियुक्ति को बिहार के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा की रणनीतिक मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है।
बता दें कि यह नियु्क्ति 14दिसंबर से तत्काल प्रभाव लागू हो गई है। इस सबंध में पार्टी की ओर औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की तरफ से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड की द्वारा की गई है।
कौन हैं नितिन नबीन
बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री नितिन नबीन वर्तमान में पटना के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। नबीन छात्र राजनीति से लेकर संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनकी पहचान एक अनुशासित संगठनकर्ता और तेज निर्णय लेने वाले नेता के रूप में रही है। बिहार भाजपा में वे कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रहे हैं।
2006 में विधायक बने
नितिन नबीन पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं और लगातार पांचवीं बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने पहली बार 2006के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसके बाद वे 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीतते रहे। 2025के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 98,299 वोट हासिल कर आरजेडी प्रत्याशी रेखा कुमारी को 51,936 वोटों के बड़े अंतर से हराया, जो उनकी अब तक की सबसे बड़ी जीत बताई जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply