यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर...11 वाहनों की एक साथ टक्कर, आग लगने से कई लोगों की मौत
Yamuna Expressway Accident: यूपी के मथुरा में मंगलवार, 16 दिसंबर रात लगभग 2 बजे कोहरे का कहर देखने को मिला। यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही 6 बसें और 2 कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि सभी वाहनों में भीषण आग लग गई। इस वजह से कई यात्रियों की मौत हो गई। इस वजह से 4 यात्रियों की मौत हो गई और लगभग 25 यात्री घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
तुरंत हुआ राहत-बचाव कार्य शुरू
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने बताया कि ये घटना आगरा से नोएडा रूट पर थाना बलदेव के गांव खडे़हरा के पास माइल स्टोन 127 के निकट हुई है। जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं बसों में सवार यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य वाहनों की व्यवस्था की गई है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
लोगों ने कुदकर बचाई जान
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि 8 बसें और 3 छोटी कारें आपस में टकरा गईं। जिससे कई यात्री वाहनों के अंदर ही फंस गए। वहीं, कई यात्री नीचे कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। अंदर फंसे गई यात्रियों की जलकर मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।
हादसे के बाद बस से कूदकर बच निकले कानपुर के सौरभ ने बताया कि कोहरा घना था और कुछ दिख नहीं रहा था। जिस वजह से 8 बसें और लगभग 3 कारें आपस में टकरा गईं। हादसे के बाद वाहनों में आग लग गई और 5 से ज्यादा लोग अंदर ही जल गए। जबकि कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply