उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने पंकज चौधरी, सीएम योगी की मौजूदगी में हुआ ऐलान
Pankaj Choudhary UP BJP Chief: उत्तर प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने उनके नाम की घोषणा की गई। हालांकि, 13 दिसंबर को ही पंकज चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया था। बड़ी बात ये थी कि सिर्फ उन्होंने ने ही नामांकन दाखिल किया था। जिसके बाद उनका प्रदेश अध्यक्ष चुना जाना तय हो गया। अब 14 दिसंबर को इसका औपचारिका ऐलान भी हो गया है। ऐलान होने के दौरान सीएम योगी भी मौजूद रहे।
पंकज चौधरी के नाम का ऐलान होने के दौरान केंद्रीय पर्यवेक्षक राष्ट्रीय महामंत्री विनोद ताबड़े, प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के केंद्रीय प्रभारी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश चुनाव अधिकारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
पंकज चौधरी रेस में थे आगे
दरअसल प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में चौधरी का नाम सबसे आगे था, लेकिन इसे लोग इस आधार पर खारिज कर रहे थे कि सीएम और अध्यक्ष एक ही क्षेत्र से नहीं हो सकता है। हालांकि, 12 दिसंबर को चौधरी के नाम और तेजी से सामने आया, लेकिन नामांकन दाखिल होने तक भी सियासी गलियारों में कई नामों की चर्चाएं चल रही थीं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के इतिहास के लिहाज से देखा जाए तो लक्ष्मीकांत बाजपेयी के चुनाव के बाद यह पहला मौका है,जब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए चुनाव की औपचारिकता निभाई जा रही है।
गोरखपुर बना सत्ता का केंद्र
केंद्रीय राजनीति से प्रदेश की सियासत में वापसी करने वाले पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा के सियासत में पूर्वांचल का दखल बढ़ गया है। खास तौर से गोरखपुर क्षेत्र सत्ता का नया केंद्र बनकर सामने आया है। देखा जाए तो गोरखपुर की राजनीति में योगी और पंकज चौधरी ही भाजपा के दो बड़े खिलाड़ी हैं और अब तो इनमें में एक पास सरकार और एक पास के भाजपा संगठन की कमान आ गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply