‘भारत और European Union के बीच एक बहुत बड़ा एग्रीमेंट हुआ’ पीएम मोदी का बड़ा बयान
PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत ऊर्जा सप्ताह कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि Energy Week के इस नए एडिशन में गोवा में दुनिया के करीब सवा सौ देशों के प्रतिनिधि आज जुटे हैं।आप सभी एनर्जी सिक्योर और सस्टेनेबल फ्यूचर पर चर्चा करने भारत आए हैं। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी का स्वागत करता हूं, अभिनंदन करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह ऊर्जा क्षेत्र में संवाद और कार्रवाई के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में तेजी से उभरा है। आज, भारत ऊर्जा उद्योग के लिए अपार अवसरों का देश है। विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में, ऊर्जा उत्पादों की हमारी मांग लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा, भारत विश्व की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कुछ बेहतरीन अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम अब पेट्रोलियम उत्पादों के शीर्ष निर्यातकों में से हैं, जो विश्व भर के 150 से अधिक देशों को आपूर्ति करते हैं। यह क्षमता भारत को आपकी ऊर्जा आवश्यकताओं के लिए एक मूल्यवान भागीदार बनाती है। इसलिए, भारत ऊर्जा सप्ताह इस क्षेत्र में साझेदारी और सहयोग के अवसरों का पता लगाने के लिए एक आदर्श मंच है।
आज हम, दुनिया में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के टॉप 5 निर्यातकों में से एक हैं- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत, दुनिया की डिमांड की पूर्ति के लिए भी बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराता है। आज हम, दुनिया में पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के टॉप 5 निर्यातकों में से एक हैं। दुनिया के 150 से भी ज़्यादा देशों तक हमारी एक्सपोर्ट कवरेज है। भारत की ये क्षमताएं आपके बहुत काम आने वाली हैं। इसलिए, Energy Week का यह प्लेटफॉर्म हमारी पार्टनरशिप को एक्सप्लोर करने का उपयुक्त स्थान है।
भारत और European Union के बीच एक बहुत बड़ा एग्रीमेंट हुआ है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि कल ही भारत और European Union के बीच एक बहुत बड़ा एग्रीमेंट हुआ है। दुनिया में लोग इसकी चर्चा ‘मदर ऑफ ऑल डील’ के रूप में कर रहे हैं। यह समझौता भारत के 140 करोड़ लोगों और यूरोपीय देशों के करोड़ों लोगों के लिए बहुत बड़ा अवसर लेकर आया है। यह समझौता, दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का एक शानदार उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह समझौता ग्लोबल GDP के करीब 25 प्रतिशत और ग्लोबल ट्रेड के लगभग एक-तिहाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है। यह समझौता ट्रेड के साथ-साथ डेमोक्रेसी और रूल ऑफ लॉ के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता को भी सशक्त करता है।
हम रिफाइनिंग कैपेसिटी में दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं- पीएम मोदी
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे यहां बहुत बड़ी रिफाइनिंग कैपेसिटी मौजूद है। हम रिफाइनिंग कैपेसिटी में दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं और जल्द ही दुनिया में पहले नंबर पर होंगे। आज भारत की रिफाइनिंग कैपेसिटी करीब 260MMTPA है। इसे 300MMTPA तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह इन्वेस्टर्स के लिए बहुत बड़ा एडवांटेज है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply