NCP के विलय की खबरों को सीएम फडणवीस ने किया खारिज, वित्त मंत्रालय पर क्या बोले?
Devendra Fadnavis On NCP Megre: एनसीपी के विलय होने की खबरों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खारिज कर दिया है। वहीं, एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनिल तटकरे ने खबरों को नकार दिया है। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा पवार को वित्त मंत्रालय नहीं देने के सवाल का भी जवाब दिया है। बता दें कि सुनेत्रा पवार ने कल डिप्टी सीएम की शपथ ली थीं।
एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की चर्चा तेज होने के बाद एनसीपी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनिल तटकरे ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ ही रहेगी। एनसीपी और एनसीपी शरद गुट का विलय नहीं होगा।
एनसीपी के विलय पर क्या बोले
एनसीपी के विलय होने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर अजित पवार ने विलय करने का फैसला कर लिया होता तो, फैसल की जानकारी एनडीए के सहयोगी होने के नाते वह हमें देते, पर ऐसा उन्होंने कभी नहीं बताया। विलय करना ना करना ये उनकी पार्टी का विषय है पर उस बारे में कोर्च चर्चा नहीं हुई थी और न ही जानकारी थी। वहीं फडणवीस ने सुनेत्रा पवार के राज्यसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर भी अपना बयान दिया। उन्होंने कहा कि अजीत पवार एनसीपी से कौन राज्यसभा जाएगा, उसमें बीजेपी का कोई रोल नहीं है ये उनके पार्टी का फैसला होगा।
सुनेत्रा पवार को वित्त विभाग क्यों नहीं
इसके अलावा सुनेत्रा पवार को वित्त मंत्रालय नहीं सौंपने के सवाल पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वित्त विभाग इसलिए पास रखा क्योंकि, बजट तैयार करना है। उसके लिए कई विभागों से कई दौर की मीटिंग करनी है। उन्होंने कहा कि यह काफ़ी जटिल काम है सुनेत्रा पवार अभी दुख से उभरीं नहीं इसलिए मैं बजट पेश करूंगा, वह विभाग बजट सत्र तक मेरे पास रहेगा बाद में चर्चा करेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply