HARYANA NEWS: पानीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 अपराधियों को लगी गोली
Panipat Encounter: हरियाणा के पानीपत में ट्रांसपोर्टर पर जानलेवा हमला करने के तीनों आरोपी पानीपत पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। इस दौरान दो बममाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को आस के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
मुठभेड़ के एसपी पानीपत ने बदमाशों को शख्त संदेश देते हुए कहा कि बदमाशों को नहीं बख्शेंगे। गोली का जवाब गोली से देंगे। बताया जा रहा है कि ट्रांसपोर्टर सी सुब्रमण्यम पर जानलेवा हमला करने के तीनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद हिरासत में लिया गया है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी,मुठभेड़ के बाद इलाज के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
मुठभेड़ के बाद हिरासत में बदमाश
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत सीआईए वन व एसटीएफ सोनीपत की संयुक्त टीम ने बदमाशों को काबू किया। थाना इसराना क्षेत्र में पानीपत गोहाना रोड से जौंधन खुर्द को जाने वाले रास्ते पर सुबह के समय मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग कर दी।पुलिस ने बचाव में कार्रवाई करते हुए बदमाशों को मुठभेड़ के बाद अवैध हथियारों सहित हिरासत में लिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply