BRICS सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी, जोहान्सबर्ग एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत
PM Modi South Africa Visit: प्रधानमंत्री मोदी 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने लिए मंगलवार सुबह दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए।रवाना होने के बाद मंगलवार शाम सवा पांच बजे पीएम मोदी जोहान्सबर्ग पहुंचे। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जमकर स्वागत हुआ।ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 22 से 24 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। कोरोना महामारी और उसके बाद के वैश्विक प्रतिबंधों के उभरने के बाद व्यक्तिगत रूप से आयोजित होने वाला यह पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा ने पीएम मोदी को ब्रिक्स बैठक के लिए न्योता दिया था।
एयरपोर्ट पर पहुंचे भारतीय समुदाय के लोग
पीएम मोदी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर काफी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे। इस दौरान मोदी ने लोगों का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया। पीएम मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होने से पहले विश्वास जताया कि यह सम्मेलन सदस्य देशों को भविष्य के सहयोग के क्षेत्रों की पहचान करने और संस्थागत विकास का जायजा लेने का उपयोगी अवसर प्रदान करेगा।
पीएम मोदी ने किया था ट्वीट
इस दौरे को लेकर जानकारी दी उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मैं दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में जोहान्सबर्ग में आयोजित होने वाले 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के निमंत्रण पर 22-24 अगस्त 2023 तक साउथ अफ्रीका का दौरा कर रहा हूं।" पीएम मोदी 24 अगस्त तक जोहानिसबर्ग में रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जोहानिसबर्ग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी की मुलाकात हो सकती है, हालांकि विदेश मंत्रालय की तरफ से जिनपिंग के साथ बैठक को लेकर अभी कुछ भी साफ नहीं कहा गया है। दक्षिण अफ्रीका के बाद पीएम मोदी ग्रीस के लिए रवाना होंगे, जिसकी जानकारी पीएमओ की तरफ से दी गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply