PM मोदी ने महात्मा गांधी की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाया और लोगों की सेवा की- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Defense Minister Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजघाट के पास 'गांधी स्मृति' द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज महात्मा गांधी की समाधि राजघाट के निकट उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया है।
राजनाथ सिंह ने 'गांधी स्मृति' कार्यक्रम को किया संबोधित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूं तो देश-विदेश में अनगिनत जगहों पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है, लेकिन उनकी समाधि के पास भी महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। भव्य प्रतिमा की स्थापना निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय कदम है।”मुझे लगता है कि पिछली सभी सरकारें महात्मा गांधी की विचारधाराओं को भूल गईं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं सभी की ओर से पीएम मोदी की सराहना करना चाहता हूं, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाया और उसके अनुसार लोगों की सेवा की... पीएम बनने के बाद पीएम मोदी ने पहला काम 'स्वच्छ भारत' किया। महात्मा गांधी ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने वास्तव में स्वच्छता के बारे में बात की थी..."
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply