Pig Butchering Scam: जेरोधा के सीईओ ने 'पिग बुचरिंग' स्कैम की दी चेतावनी, बताया बचने का तरीका
Pig Butchering Scam: जेरोधा के सीईओ निखिल कामथ ने अपने पॉडकास्ट ‘WTF’, में एक नए स्कैम का खुलासा किया है जिसके जरिए आजकल लोगों से करोड़ो रुपए भी ठगी हो रही है। निखिल कामथ ने इसे पिग बुचरिंग स्कैम कहा है। कामत ने बताया इस स्कैम में पहले ठग एक शख्स का भरोसा जीतते है फिर उसे प्रतीकात्मक रूप से बुचर यानी कत्ल कर कर देते हैं, यानी पैसे लूट लेते हैं।
ये ठगी कई तरीके से होती है यानी फर्जी जॉब ऑफर स्कैम, फर्जी क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट स्कैम और धमाकेदार रिटर्न का दावा करने वाले निवेश स्कैम। निखिल कामत ने बताया कि ठग पहले अपने शिकार का भरोसा जीतते हैं और फिर उनका फायदा उठा लेते हैं। ठीक वैसे ही जैसे किसी पिग यानी सूअर को काटने से पहले उसे खिला-पिला कर तंदुरुस्त किया जाता है।
धमाकेदार रिटर्न का करते हैं वादा
निखिल कामत ने कहा कि ठग लोगों का भरोसा जीतने के लिए दोस्ती और फिर प्यार का सहारा लेते हैं। इसके बाद वह नौकरी के साथ धमाकेदार रिटर्न का वादा करते है और सामने वाले को पैसा भेजने के लिए मना लेते हैं। जेरोधा के सीइओ ने कहा कि ठगी का यह तरीका वैश्विक है और धीरे-धीरे तेज भी हो रहा है। कई बार ऐसे लोगों को नौकरी का झांसा देकर विदेश में बुलाया जाता है।
फर्जी प्रोफाइल बनाकर करते हैं ठगी
वहीं जब लोग वहां पहुंचते हैं तो देखते हैं कि उनके साथ धोखा हो चुका है और अब वह उन ठगों के चंगुल में आ गया है। जिसके बाद ठग उस शख्स को भी अपने काम में शामिल होने के लिए बाध्य करता है। तो वहीं कई बार ठगों द्वारा लड़के-लड़कियों का फर्जी प्रोफाइल बनाकर भी लोगों के साथ धोखा किया जाता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply