Parliament Special Session Live: लोकसभा में पेश हुआ ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’, विपक्ष के हंगामे के चलते सदन कल तक के लिए स्थगित
Parliament Session Live Updates: नए संसद भवन की लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश किया।
लोकसभा-विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण
महिला आरक्षण विधेयक के तहत विधानसभा में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। इसके अलावा महिलाओं को लोकसभा में 33 फीसदी आरक्षण भी मिलेगा। यानी महिलाओं के लिए 181 सीटें आरक्षित रहेंगी। साथ ही दिल्ली विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा।
Parliament Session Live Updates: महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम मोदी
महिला आरक्षण बिल को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की हमारी हर योजना ने महिला नेतृत्व करने की दिशा में बहुत सार्थक कदम उठाए हैं। सिर्फ महिलाओं के विकास की बात पर्याप्त नहीं है, हमें मानव जाति की विकास यात्रा में नए पड़ाव को अगर प्राप्त करना है, राष्ट्र की विकास यात्रा में नई मंजिलों को अगर पाना है, तो ये आवश्यक है कि Women Led Development को हम बल दें।
Parliament Session Live Updates: आधुनिक भारत और हमारे लोकतंत्र के प्रतीक नए संसद भवन का शुभारंभ हुआ है- प्रधानमंत्री
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज आधुनिक भारत और हमारे लोकतंत्र के प्रतीक नए संसद भवन का शुभारंभ हुआ है। सुखद संयोग है कि आज गणेश चतुर्थी का शुभ दिन है।इस पावन दिवस पर हमारा ये शुभारंभ संकल्प से सिद्धि की ओर एक नए विश्वास के साथ यात्रा आरंभ करने का है।
Parliament Session Live Updates: ये अवसर कई मायनों में अभूतपूर्व है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ये अवसर कई मायनों में अभूतपूर्व है। आजादी के अमृतकाल का ये ऊषाकाल है और भारत अनेक सिद्धियों के साथ नए संकल्प लेकर, नए भवन में अपना भविष्य तय करने के लिए आगे बढ़ रहा है।भारत की अध्यक्षता में G20 का असाधारण आयोजन, विश्व में इच्छित प्रभाव के अर्थ में अद्वितीय उपलब्धियां हासिल करने वाला एक अवसर बना।
Parliament Session Live Updates: नए संसद भवन में कार्यवाही हुई शुरू
संसद के विशेष सत्र में संसद के नए भवन में कार्यवाही शुरू हो चुकी है। साथ ही नए संसद भवन में पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित कर रहे है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन का ये प्रथम और ऐतिहासिक सत्र है। मैं सभी माननीय सांसदों और देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।
Parliament Session Live Updates: संसद पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नितिन गडकरी और अन्य सांसद नए संसद भवन में पहुंच गए है। साथ ही नए संसद में कार्यवाही भी शुरू हो गई है।
Parliament Session Live Updates: नए संसद भवन के लिए रवाना हुए पीएम मोदी
पुरानी संसद भवन में प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद संसद सदस्य नए संसद भवन की ओर रवाना हो चुके हैं। सभी सांसद पैदल ही पीएम मोदी के साथ संसद की नई बिल्डिंग की ओर निकल पड़े हैं।
Parliament Session Live Updates: 'सामाजिक न्याय हमारी पहली शर्त'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल हॉल में अपने संबोधन में कहा कि बिना सामाजिक न्याय, बिना संतुलन, बिना समभाव के हम इच्छित परिणाम प्राप्त नहीं कर सकते। लेकिन सामाजिक न्याय की चर्चा बहुत सीमित बनकर रह गई है। हमें उसे एक व्यापक रूप में देखना होगा। उन्होंने कहा कि हर छोटी चीज पर बारीकी से ध्यान देते हुए हमें आगे बढ़ना है। हमें भविष्य के लिए सही समय पर सही फैसले भी लेने होंगे। हम राजनीतिक लाभ-नुकसान के गुणा भाग में अपने आप को बंदी नहीं बना सकते।
Parliament Session Live Updates: संसद में बना ट्रांसजेंडर के लिए कानून
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंट्रल हॉल में अपने संबोधन के दौरान कहा कि संसद ने बीते वर्षों में ट्रांसजेंडर को न्याय देने वाले कानूनों का भी निर्माण किया। इसके माध्यम से हमने ट्रांसजेंडर को भी सद्भाव और सम्मान के साथ नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बाकी सुविधाएं देने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
Parliament Session Live Updates: सेंट्रल हॉल में पीएम मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में मौजूद साथी सांसदों को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने अपने अभिभाषण में कहा कि हम विकसित भारत का संकल्प दोहरा रहे हैं। संकल्पबद्ध होने और उसको परिपूर्ण करने के लिए जी-जान से जुटने के इरादे से नए भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं।इसके अलावा पीएम मोदी ने सांसदों और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।
Parliament Session Live Updates: आज से नए संसद भवन में होंगी बैठकें
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी सदन में मौजूद सांसदों को संबोधितक करते हुए कहा कि आज से हमारी संसद के दोनों सदनों की बैठकें नए संसद भवन में होंगी। हम सभी जानते हैं कि यह सेंट्रल हॉल ब्रिटेन से भारत में सत्ता हस्तांतरण का गवाह रहा है। मैं नए भवन से संसद के दोनों सदनों के कामकाज को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हूं, जो नए और उभरते भारत का प्रतीक है, जो 2047 तक प्रधानमंत्री की परिकल्पना के अनुसार एक विकसित राष्ट्र का मार्ग प्रशस्त करेगा।
Parliament Session Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुराने संसद भवन पहुंचे
पीएम मोदी सांसदों के साथ ग्रुप फोटो सेशन के बाद पुराने संसद भवन पहुंचे। जहां उन्होंने सेंट्रल हॉल में मौजूद सांसदों से मुलाकात की।
Parliament Session Live Updates: कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे महिला आरक्षण बिल
नई संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो महिला आरक्षण बिल आज लोकसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पेश करेंगे। बिल को सदन में पारित कराने के लिए कल 20 सितंबर को चर्चा होगी। लोकसभा से पास होने के बाद बिल को 21 सितंबर को राज्यसभा में पेश किया जाएगा।
Parliament Session Live Updates: महिला आरक्षण बिल पर सोनिया गांधी का बयान
सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण बिल के सवाल पर कहा कि यह अपना है। उन्होंने कहा कि साल 2010 में UPA की चेयरपर्सन रहते हुए उन्होंने महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में पास कराया था। इसके बाद से वह लगातार इस प्रयास में लगी रहीं कि यह बिल पास हो जाए।
Parliament Session Live Updates: फोटो सेशन के दौरान सांसद हुए बेहोश
संसद भवन में ग्रुप फोटो सेशन के दौरान बीजेपी सांसद नरहरि अमीन बेहोश हो गए। वह अब ठीक हैं और फोटो सेशन का हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य सांसद आज के संसद सत्र से पहले संयुक्त फोटो सेशन के लिए एकत्र हुए।
Parliament Session Live Updates: पुरानी संसद भवन से सांसदों का का फोटो सेशन चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विपक्ष दलों के तमाम सांसद वहां मौजूद हैं।
Parliament Session Live Updates: नए संसद भवन में आज (मंगलवार) को कामकाज शिफ्ट हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले संविधान की कॉपी लेकर पुरानी संसद से नई संसद तक पैदल चले।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई संसद में महिला आरक्षण बिल को पेश कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने कल यानी सोमवार को महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दे दी है। नई संसद में सालों से पेंडिंग पड़े महिला आरक्षण बिल को पेश किया जा सकता है। इसके अलावा सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हाल में राष्ट्रगान के साथ समारोह शुरू होगा। इस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी स्वागत भाषण देंगे।
Parliament Session Live Updates:
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply