Parliament Security Breach: गिरफ्तार नीलम के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, रिहा करने की उठाई मांग
Parliament Security Breach: बुधवार को करीब 1 बजे दो लोग दर्शक दीर्घा से सदन के अंदर कूद आए। जिसके बाद हड़कंप मच गया। इसमें 4 आरोपी पकड़े गए हैं। जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस पूरे साजिश में 6 लोग शामिल थे। जिसमें 2 लोग सदन के अंदर हंगामा किया तो वहीं 2 आरोपियों ने बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं इस मामले में फिलहाल 2 लोग फरार बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक महिला शामिल है जिसका नाम नीलम है।
नीलम किसान आंदोलन में शामिल रही थी। अब वहीं नीलम की रिहाई की संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है। किसान नेता ने रिहाई की मांग करते हुए कहा है,नीलम पहले किसान आंदोलन से जुड़ी रही है, हम सब उसके साथ है। किसान नेता ने कहा कि नीलम ने बेरोजगारी से ग्रस्त होकर संसद पर हमले का यह कदम उठाया है।
नीलम के घर पहुंचे किसान नेता
इसी बीच संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और किसान नेता आजाद पालवा नीलम के घर पहुंचे। उन्होंने कहा, हम इस संबंध में कल किसान संयुक्त मोर्चा की मीटिंग भी बुला रहे हैं। आजाद पालवा ने कहा कि अगर नीलम को जल्द रिहा नहीं किया गया तो बड़ा कदम उठाया जाएगा।
गुरुग्राम में रुके थे आरोपी
बता दें, सभी आरोपी दिल्ली के बाहर से आए थे, इसमें से 5 आरोपी गुरुग्राम में एक जगह पर रुके थे। ये आरोपी गुरुग्राम में ललित झा नाम के शख्स के घर पर रुके थे। चारों आरोपियों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया है जहां एंटी टेरर यूनिट स्पेशल और खुफिया एजेंसियां उनसे पूछताछ में लगी हैं। शुरूआती जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि संसद के बाहर से पकड़े गए नीलम और अमोल के पास मोबाइल फोन नहीं था। इनके पास किसी भी तरह का पहचान पत्र और बैग तक नहीं मिला है। दोनों ने किसी भी संगठन से संबंध होने से इंकार किया है। उनका दावा है कि वे खुद की मर्जी से ही संसद गए थे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply