Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीय महिला शूटरों का हल्लाबोल, गोल्ड और सिल्वर पर किया कब्जा

Asian Games 2023: एशियन गेम्स के छठे दिन भारतीय शूटर शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने गोल्ड और सिल्वर पर कब्जा किया। इस स्पर्धा मेंपलक ने स्वर्ण और ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। इसके साथ ही पलक ने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ कर नया कीर्तिमान हासिल किया।
वहीं 10 मीटर टीम इंवेंट में भारत की महिलाओं ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। भारत के लिए पलक, ईशा सिंह और दिव्या सुब्बाराजू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने 1731-50x अंक हासिल किया। वहीं स्वर्ण पदक पर चीन ने कब्जा किया।
पुरूष टीम ने हासिल किया गोल्ड मेडल
इसके साथ ही भारत की पुरूष टीम ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में चीन को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अश्ववारी प्रताप सिंह तोमर, स्पनिल कुशाले और अकिरशेओलान ने कुल 1769 का स्कोर किया।
भारत को टेनिस में मिला सिल्वर मेडल
एशियन में टेनिस के डबल्स इवेंट में भारत के साकेत मायनेनी और रामकुमार रामनाथन को भले ही फाइनल में हार कर समाना करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने सिल्वर पदक पर कब्जा किया। सेमीफाइनल में उन्होंने कोरिया को मात दी थी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply