अब Ola-Uber के ड्राइवरों की नहीं चलेगी मनमानी, कैंसल की राइड तो लगेगा तगड़ा जुर्माना
Ola-Uber Ride Price: कई बार हमें कहीं जाने को बहुत लेट हो रहा होता है। हम ओला या उबर की राइड बुक करते हैं लेकिन अंतिम वक्त पर ओला या उबर वाले हमारी राइड कैंसिल देते हैं जिसके बाद हमें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है वहीं अब ओला और उबर वालों की मनमानी नहीं चलेगी। क्योंकि अब कंपनी कैब ड्राइवर पर तगड़ा जुर्माना लगाएगी जिसका पैसा यात्री के खाते में जाएगा।
स्पेशल ग्रुप का हुआ गठन
ये पहल महाराष्ट्र सरकार ने की है।दरअसल, महाराष्ट्र सरकार को सरकार को एक नया प्रपोजल मिला है, जिसमें ये सारी बातें कही गई हैं। यदि सरकार ने इसे लागू किया तो ऐप आधारित कैब पर चलने वाले यूजर्स की बड़ी समस्या का दूर हो जाएगी। जाने माने एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने एक स्पेशल ग्रुप का गठन किया था। इस ग्रुप का काम यही पता लगाना था कि ओला और उबर जैसी सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे लोगों को कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रुप में पाया कि कई बार ड्राइवर बिना किसी उपयुक्त कारण के राइड कैंसल कर देते हैं, जिससे यूजर को भारी परेशानी होती है. इसी ग्रुप में सुझाया है कि यदि कोई ड्राइवर राइड को रद्द करता है तो पैसेंजर को उसके लिए पैसा मिलना चाहिए।
लगेगा इतना जुर्माना
इस ग्रुप में यह भी सुझाव दिया है कि कैब को 20 मिनट के अंदर पिकअप की जगह पर पहुंचना चाहिए। यदि इससे ज्यादा का समय लगता है तो ड्राइवर पर जुर्माना होना चाहिए। इस ग्रुप का प्रतिनिधित्व रिटायर हो चुके एक सरकारी कर्मचारी सुधीरकुमार श्रीवास्तव ने किया है। एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कोई ड्राइवर राइड को कैंसल करता है तो उसे 50-70रुपये का जुर्माना लग सकता है और यह पैसा यात्री को मिलेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply