अब हर कोई खा सकेगा कीवी, हो जाएंगे इतने सस्ते! भारत ने न्यूजीलैंड से की बड़ी डील
India-New zealand Trade Deal: अमेरिकी टैरिफ की काट की तलाश भारत ने तेज कर दी है। भारत अब एक नई रणनीति पर काम कर रहा है। भारत लगातार कई देशों के साथ ट्रेड डील कर रहा है। वह भी फ्री ट्रेड डील ताकी भारतीय सामान की डिमांड अमेरिका के अलावा अन्य देश में भी बढ़े और अमेरिकी टैरिफ का खास असर भारत पर ना हो।
एफटीए डील को लेकर सरकार का मकसद भारतीय सामान को नई ऊंचाई पर ले जाना है। हाल ही में भारत ने यूके, ओमान और अब न्यूजीलैंड के साथ फ्री ट्रेड डील की है। फ्री ट्रेड डील के तहत विदेशों से आने वाले समान सस्ते होंगे और यहा से जाने वाले प्रोडक्ट के रेट विदेश में कम होंगे। जिससे दोनों देशों को संतुलित व्यापार का मौका मिलेगा।
कीवी के सस्ते होने की उम्मीद
भारत और न्यूजीलैंड के बीच डील से कीवी फल को लेकर खूब चर्चा हो रही है, इसका आयात भारत में बढ़ने की संभावना है, क्योंकि एफटीए डील के बाद इसकी कीमत कम हो सकती है। अभी भारत में एक कीवी का औसत प्राइस 50 रुपए या उससे ज्यादा है। न्यूजीलैंड कीवी का सबसे ज्यादा उत्पादन करता है। 2023 में भारत ने न्यूजीलैंड से करीब 2,700 टन कीवी आयात किया था। हालांकि, कीवी सस्ता होने के बाद ज्यादा आयात की उम्मीद है। बता दें कि भारत ने 2023 में कुल 55,000 टन कीवी का आयात किया था।
कितने सस्ते हो जाएंगे कीवी
एफटीए के तहत 6,250 टन कीवी पर ड्यूटी फ्री रखा गया है। अगले कुछ सालों में यह कोटा बढ़ाकर 15,000 टन तक करना है लेकिन, अगर कोटा से भी बाहर आयात हुआ तो थोड़ा टैक्स देना पड़ेगा लेकिन पहले से कम। इसका मतलब स्षप्ट है कि इम्पोर्ट टैक्स कम होने से कीवी की कीमत घट जाएगी। लेकिन रेट में कमी आएगी यह कई चीजों पर निर्भर करेगा। इसमें तो पहले यह देखना होगा कि न्यूजीलैंड से कितना कीवी आता है, फिर लॉस्जिटिक का खर्च और फ्रेट कॉस्ट कितनी पड़ती है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply