UP SIR Draft Voter List: UP में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 2.89 करोड़ नाम हटने की तैयारी; जानें किसके वोट कटेंगे और किसके बचेंगे
UP SIR Draft Voter List 2026:चुनाव आयोग ने आज उत्तर प्रदेश के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में करीब 2.89 करोड़ नामों को हटाया गया है, जिससे राज्य के कुल मतदाताओं की संख्या में बड़ी कमी आई है। पहले उत्तर प्रदेश में लगभग 15.44 करोड़ मतदाता थे, जो अब घटकर करीब 12.55 करोड़ रह गए हैं। यह प्रक्रिया 2026 के चुनावों की तैयारी के तहत की गई है और अब दावे-आपत्तियां दर्ज करने का समय शुरू हो गया है। नाम न होने पर 6 फरवरी तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
यूपी की वोटर लिस्ट
SIR प्रक्रिया दिसंबर 2025 में पूरी हुई थी, जिसमें घर-घर जाकर वोटरों की जानकारी जमा की गई। हटाए गए नामों में से 1.26 करोड़ प्रवासित लोगों के, 46 लाख मृतकों के, 23.70 लाख डुप्लिकेट नामों के और बाकी अन्य कारणों से हैं। चुनाव आयोग ने इसकी वजहों में अपडेट न होने, गलत जानकारी और अन्य अनियमितताओं को बताया है। वहीं, अब वोटर 06 फरवरी तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं बता दें, पुरानी मतदाता सूची का लगभग 81 प्रतिशत लोगों ने साइन करके वापस किया और जिन्होंने नहीं दिया वह लगभग 18 प्रतिशत हैं।
वोटर लिस्ट कैसे करें डाउनलोड?
1.सबसे पहले आप https://voters.eci.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं।
2.इसके बाद यहां Download Electoral Roll पर क्लिक करें।
3.फिर राज्य, जिला, अपनी विधानसभा, भाषा, कैप्चा कोड और भाग संख्या चुननी होगी।
4.आखिर में सबकुछ भरने के बाद Download Selected PDFs पर क्लिक कर डाउनलोड करें।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply