Mann Ki Baat: मन की बात कार्यक्रम में बोले प्रधानमंत्री मोदी, ‘तिरंगे के साथ सेल्फी पोस्ट करने में देशवासियों ने नया रिकॉर्ड बनाया’
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने 27 अगस्त यानी रविवार को 'मन की बात' के 104वें संस्करण को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता ने जश्न को कई गुना बढ़ा दिया है। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतरे तीन दिन से ज्यादा हो गए हैं। ये सफलता इतनी बड़ी है कि इस पर जितनी भी चर्चा की जाए कम लगती है।
मन की बात में चंद्रयान-3 को लेकर बोले पीएम
मन की बात के 104वें एपिसोड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मिशन चंद्रयान नए भारत की उस भावना का प्रतीक बन गया है जो हर परिस्थिति में जीतना चाहता है और हर परिस्थिति में जीतना भी जानता है। सितंबर का महीना भारत की संभावनाओं का गवाह बनने वाला है। भारत जी-20 लीडर्स समिट के लिए पूरी तरह तैयार है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 40 देश और कई वैश्विक संगठन के प्रमुख दिल्ली आएंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन के इतिहास में यह सबसे बड़ी भागीदारी होगी।
G-20 की अध्यक्षता, जनता की अध्यक्षता है- पीएम मोदी
पीएम नो कहा कि G-20 की अध्यक्षता, जनता की अध्यक्षता है जिसमें जनता की भागीदारी सबसे आगे है। खेल एक ऐसा क्षेत्र है जहां हमारे युवा लगातार नई सफलताएं हासिल कर रहे हैं। चीन में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि अपनी Presidency के दौरान भारत ने G-20 को और ज्यादा inclusive forum बनाया है। भारत के निमंत्रण पर ही African Union भी G-20 से जुड़ी और अफ्रीका के लोगों की आवाज दुनिया के इस अहम platform तक पहुंची। देश के 60 शहरों में इससे जुड़ी करीब-करीब 200 बैठकों का आयोजन किया गया। G-20Delegates जहां भी गए, वहां लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। G-20 की हमारी Presidency, People's Presidency है, जिसमें जनभागीदारी की भावना सबसे आगे है।
चीन में हुए खेल को लेकर पीएम का बयान
उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों पहले चीन में world University Games हुए थे। इन खेलों में इस बार भारत की Best Ever Performance रही है। हमारे खिलाड़ियों ने कुल 26 पदक जीते, जिनमें से 11Gold Medal थे। आपको ये जानकर अच्छा लगेगा कि 1959 से लेकर अब तक जितने World University Games हुए हैं, उनमें जीते सभी Medals को जोड़ दें तो भी ये संख्या 18 तक ही पहुंचती है। इस बार 15 अगस्त के दौरान देश ने 'सबका प्रयास' का सामर्थ्य देखा। सभी देशवासियों के प्रयास ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को वास्तव में 'हर मन तिरंगा अभियान' बना दिया। तिरंगे के साथ Selfie Post करने में भी इस बार देशवासियों ने नया Record बना दिया।
पीएम ने कहा कि संस्कृत दुनिया की सबसे प्राचीन भाषाओं में से एक है। इसे कई आधुनिक भाषाओं की जननी भी कहा जाता है। आज लोगों में संस्कृत को लेकर जागरूकता और गर्व का भाव बढ़ा है। इसके पीछे बीते वर्षों में देश का विशेष योगदान भी है। आज ऐसे बहुत से लोग हैं, जो dairy को अपना कर इसे Diversify कर रहे हैं। राजस्थान के कोटा में dairy farm चला रहे अमनप्रीत सिंह के बारे में भी आपको ज़रूर जानना चाहिए। उन्होंने डेयरी के साथ Biogas पर भी focus किया और दो biogas plants लगाये।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply