129TH Mann Ki Baat: 'हर भारतीय का गौरव है ऑपरेशन सिंदूर...', मन की बात 2025 के आखिरी एपिसोड में बोले PM मोदी; गिनाईं देश की बड़ी उपलब्धियां
PM Modi On Final Episode Of Mann Ki Baat 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 129वें संस्करण में देश को संबोधित किया। यह 2025का आखिरी एपिसोड था, जिसमें पीएम मोदी ने पूरे साल की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया। PM मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को हर भारतीय के गर्व का प्रतीक बताया।
राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है ऑपरेशन सिंदूर - PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा 'इस साल 'ऑपरेशन सिंदूर' हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया। दुनिया ने साफ देख लिया कि आज का भारत अपनी सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं करता। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की तस्वीरें दुनिया के हर कोने से उभरीं।' उन्होंने जोर देकर कहा कि यह ऑपरेशन न केवल सैन्य सफलता थी, बल्कि देश की एकजुटता, संकल्प और बदलते भारत की ताकत का जीता-जागता प्रमाण था। उन्होंने आगे कहा कि ऑपरेशन के बाद देशभर में देशभक्ति की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान तिरंगा यात्राएं निकलीं, युवा सिविल डिफेंस वॉलंटियर बने और कई परिवारों ने अपने बच्चों का नाम 'सिंदूर' रखा।
बता दें, ऑपरेशन सिंदूर मई 2025में लॉन्च हुआ था, जब भारत ने पाकिस्तान और PoK में स्थित आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। यह कार्रवाई अप्रैल 2025में पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई, जिसमें 26मासूम लोग मारे गए थे। ऑपरेशन में भारतीय सेनाओं ने उच्च परिशुद्धता वाली तकनीक और स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल किया, जिससे आतंकी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा।
2025की अन्य उपलब्धियां
साल के आखिरी 'मन की बात' में पीएम मोदी ने 2025 को यादगार बनाने वाली कई बातों का भी जिक्र किया। जैसे खेल क्षेत्र में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जबकि महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा स्पेस, एविएशन, कृषि और रक्षा में भारत की प्रगति। राष्ट्रीय एकता: पूरे साल देश ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई, जिसका आधार ऑपरेशन सिंदूर बना पीएम ने कहा कि 2025 ने दिखाया कि जब पूरा देश एकजुट होता है, तो कोई भी चुनौती छोटी पड़ जाती है। उन्होंने नागरिकों से नए साल में भी इसी उत्साह और संकल्प के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply