चंडीगढ़ में 17 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ाई गई कड़ाके की ठंड के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
Chandigarh School Holidays: उत्तर भारत में जारी भीषण ठंड और घने कोहरे के बीच चंडीगढ़ प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी हैं। शिक्षा विभाग ने 13 जनवरी 2026 को जारी आदेश में कहा है कि कक्षा 8 तक के छात्रों और नॉन-बोर्ड कक्षाओं (9वीं और 11वीं) के लिए फिजिकल क्लासेस 17 जनवरी तक बंद रहेंगी। यह फैसला छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि सुबह के समय कम दृश्यता और कम तापमान से खतरा बढ़ गया है।
चंडीगढ़ में बढ़ाई गई स्कूलों की छुट्टियाँ
बता दें, चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने कोहरे और ठंड की स्थिति को देखते हुए स्कूल टाइमिंग और छुट्टियों में बदलाव किया है। यह तीसरी बार है जब छुट्टियां बढ़ाई गई हैं- पहले 10 जनवरी तक, फिर 13 जनवरी तक और अब 17 जनवरी तक। ताजा आदेश के अनुसार, कक्षा 8 तक और नॉन-बोर्ड क्लासेस (9वीं, 11वीं) के लिए कोई फिजिकल क्लास नहीं होंगी। स्कूल सुबह 9 बजे से ऑनलाइन क्लासेस आयोजित कर सकते हैं। तो वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं (बोर्ड क्लासेस) के लिए स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलेंगे। यह आदेश सरकारी, एडेड और मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों पर लागू है। इसके अलावा स्कूल के स्टाफ की टाइमिंग में भी कुछ बदलाव किया जा सकता है।
उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का प्रकोप
चंडीगढ़ में आज 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सबसे ठंडा दिन है। IMD ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने कोहरे और ठंडी लहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। सुबह के समय दृश्यता बेहद कम है, जो यात्रा और दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है। उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आई है और कोहरा गुरुवार तक जारी रह सकता है। हालांकि, अगले पांच दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि की उम्मीद है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply