75वें बर्थडे पर PM मोदी को मिले गिफ्ट्स की नीलामी शुरू, ₹1,700 में पाएं दुर्लभ उपहारों का खजाना

PM modi 75th Birthday:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आज से उन्हें देश-दुनिया से मिले लगभग 1300 उपहारों की ऑनलाइन नीलामी शुरू हो गई है। जो 02 अक्टूबर तक चलेगी। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस नीलामी में कई बेशुमार चीजें शामिल हैं। जिसका आधार मूल्य ₹1,700 से लेकर ₹1.03 करोड़ तक है। खास बात यह है कि नीलामी से मिलने वाली राशि 'नमामि गंगे' परियोजना के लिए उपयोग की जाएगी, जो गंगा नदी के संरक्षण, सफाई और पुनरुद्धार के लिए होगी।
कब से शुरु हुई नीलामी की परंपरा?
बता दें, प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए उपहारों की नीलामी की परंपरा शुरू की थी, जो 2019 से राष्ट्रीय स्तर पर चली आ रही है। इस बार नीलामी का यह सातवां संस्करण है। जो आज 17 सितंबर से शुरु होकर 02 अक्टूबर तक चलेगी। इस नीलामी के माध्यम से आम नागरिक न केवल ऐतिहासिक वस्तुओं का हिस्सा बन सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकते हैं। पीएम मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों से भागीदारी की अपील की है।
दूसरी तरफ, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (एनजीएमए) में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि ये वस्तुएं भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि पिछले छह सालों में पीएम के सात हजार से ज्यादा उपहारों की नीलामी में रखा गया है, जिससे लगभग ₹50 करोड़ से ज्यादा की राशि मिल चुकी हैं। यही राशि 'नमामि गंगे' के लिए दी गई है।
नीलामी के लिए ₹1,700 से शुरु होगी बोली
इस बार भी नीलामी के लिए कई सारी अद्भुत चीजें रखी गई हैं। जिनमें पारंपरिक कला, मूर्तियां, हस्तशिल्प और धार्मिक कलाकृतियां शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, नीलामी में देवी-देवताओं की मूर्तियां, पेंटिंग, खिलाड़ियों से मिले उपहार, शॉल, हस्तशिल्प आदि शामिल है। खास बात यह है कि यह उपहार कोई भी खरीद सकता है। इसकी बोली ₹1,700 से लेकर ₹1.03 करोड़ तक तय की गई है।
कहां-कैसे होगी नीलामी?
बता दें, इस नीलामी में भाग लेने के लिए आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और नीलामी पूरी तरह से ऑनलाइन है। नीलामी में रखी सारी चीजें आपको pmmementos.gov.in वेबसाइट पर मिल जाएंगी।
1.इसके लिए सबसे पहले आपको वेबसाइट पर जाकर 'Register' पर क्लिक करें। अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और पता भरें।
2.फिर आपको ओटीपी के माध्यम से सत्यापन करना होगा।
3.इसके बाद आप अपनी पसंदीदा वस्तु चुनें, आधार मूल्य देखें और अपनी बोली लगाएं।
4.सफल बोली पर ऑनलाइन भुगतान (UPI, कार्ड आदि) करें।
5.इसके बाद वस्तु डाक द्वारा आपके पते पर पहुंचाई जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply