Road Accident: नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी गाड़ी; 7 लोगों की मौत
Nainital Road Accident: नैनीताल में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें कि एक जीप गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। इस हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए है।
नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा
जानकारी के अनुसार, ओखल कांडा गांव के पास एक जीप 500 मीटर खाई में जा गिर गई। इसमें सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि चालक का नियंत्रण जीप से हट गया जिसके बाद जीप गहरी खाई में जा गिरी।
7 लोगों की दर्दनाक मौत
पुलिस के अनुसार, एक पिकअप गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 7 लोगों की मौत हो गई है। शवों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और तीन पुरुष शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सड़क खराब है जिस वजह से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हालांकि 3 गंभीर रूप से घायल है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply