MP Election 2023: कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला का बड़ा बयान, बताया कौन होगा कांग्रेस के सीएम का चेहरा

Madhya Pradesh Election 2023: देश के पांच राज्यों में साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांच राज्यों में मध्य प्रदेश शामिल है। राज्य में सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
दरअसल, सुरजेवाला कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में सवाल किया गया था। जिस पर उन्होंने कहा 'कमलनाथ मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। जो भी प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष होता है, वह स्वाभाविक रूप से पार्टी का चेहरा होता है।'बता दें, सुरजेवाला कांग्रेस के मध्य प्रदेश के प्रभारी भी हैं।
130-140 सीटों पर हुई चर्चा
वहीं, कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कमलनाथ को ही इसका सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह भी कमलनाथ के नाम की पैरवी कर चुके हैं। गौरतलब है कि दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि करीब 130-140 सीटों पर चर्चा हुई है।
पहली लिस्ट में आने लगेगा समय
अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। फिर से बैठक होगी। जिसमें प्रत्याशियों का ऐलान किया जाएगा। कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन को लेकर कुछ क्राइटेरिया भी फिक्स किए हैं।इससे पहले मीटिंग के दौरान AICC के मीडिया एंड कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बताया था कि आज शाम तक लिस्ट आने की उम्मीद है। हालांकि कमलनाथ के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि कांग्रेस की पहली लिस्ट आने में एक हफ्ते का समय लगेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply