Rahul Gandhi in MP : ‘…OBC की सरकार है’ राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश में खेला OBC कार्ड
Rahul Gandhi in MP : मध्य प्रदेश के अशोक नगर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि "हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। हिंदुस्तान का जो धन है उसे ये 90 अफसर बांटते हैं। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि OBC की सरकार है।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा किसानों से पैसा छीनती है। किसी भी किसान से पूछ लो, फसल बीमा योजना का पैसा आपको मिला?30,000 करोड़ रुपये फसल बीमा योजना में गए। उन्होंने कहा कि ये पैसा 16 कंपनियों को मिला। उन कंपनियों में न एक दलित है, न एक आदिवासी है और न एक OBC है। एक तरफ GST से आपका पैसा गया और दूसरी तरफ आपने अपना पैसा डाला जो 16 कंपनियों में गया।
हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं। हिंदुस्तान का जो धन है उसे ये 90 अफसर बांटते हैं। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि OBC की सरकार है। भाईयों और बहनों मुझे बता दो कि 90 अफसरों में से OBC कितने?। 90 अफसर में से 3 अफसर OBC वर्ग के हैं। अगर हिंदुस्तान का बजट 100 रुपये का हो तो OBC अफसर 5 रुपये का निर्णय लेते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply