Madhya Pradesh Election 2023: ‘हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे’, चित्रकुट में प्रियंका गांधी की घोषणा
Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जुटी हैं। इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के चित्रकुट में जनसभा की। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि चित्रकूट की यह धरती भगवान श्री राम की तपोभूमि है। यह एक धार्मिक और सांस्कृतिक भूमि है।चित्रकूट के बारे में मैंने पहली बार इंदिरा जी से सुना था, उसके बाद मैं कई बार यहां आ चुकी हूं।
कांग्रेस महासचिव ने कहा मध्य प्रदेश में पिछली बार जब आपने कांग्रेस की सरकार चुनी थी, तब भी हमने किसानों के कर्ज माफ किए थे।राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हम किसानों के कर्ज माफ कर रहे हैं और यहां भी कांग्रेस की सरकार बनते ही हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे। बीजेपी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, मध्य प्रदेश की BJP सरकार आवास का पैसा नहीं देती है।वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने वादा किया है कि सरकार बनते ही लोगों के लिए आवास बनाएंगे।
पीएम मोदी पर बोला हमला
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, मोदी जी ने बड़ी-बड़ी सरकारी कंपनियां अपने उद्योगपति मित्रों को सौंप दी हैं और पेंशन स्कीम बदल दी है। अब तो आपको यह भी नहीं पता कि आपके पेंशन का पैसा आपको मिलेगा या नहीं। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि आज कर्मचारी BJP सरकार से पुरानी पेंशन मांग रहे हैं, खुद का पैसा मांग रहे हैं। लेकिन सरकार कहती है- हमारे पास पैसे नहीं हैं।वहीं, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां पुरानी पेंशन लागू है।
‘आप परंपरा मत तोड़िए’
प्रियंका गांधी ने कहा, मध्य प्रदेश में पिछले 18 साल से BJP की सरकार है। लेकिन फिर भी यहां कुपोषण, बेरोजगारी, गरीबी है, आवारा पशुओं की बहुत बड़ी समस्या है। आखिर 18 साल से BJP सरकार ने इन समस्याओं को दूर करने के लिए क्या किया है? कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘देश में उन नेताओं के प्रति श्रद्धा होती है, जो जनता के लिए काम करते हैं। जिनके दिलों में जनता के लिए करुणा और सेवा की भावना होती है।यह देश की परंपरा रही है।आप इस परंपरा को मत तोड़िए। उन नेताओं के प्रति श्रद्धा कम कर दीजिए जो आपको झूठी बातों में उलझाते हैं, आपके लिए काम नहीं करते।’
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply